यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
पूर्णिया। पूर्णिया जिले के थानाध्यक्ष मधुबनी टीओपी प्रभारी पर चलाए गोलीकांड का पुलिस ने सफल उदभेदन करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके सहयोगी की तलाश में पुलिस छापेमारी करने में जुटी है। विदित हो कि 4 जून की रात्रि करीब 10-11 बजे के मधुबनी टीओपी थानाध्यक्ष पर कुछ अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद के द्वारा कांड के सफल उद्भेदन एवं अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी हेतु सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुष्कर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

जिसके सदस्य श चंद्रभूषण परि. पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष के हाट सहायक रंजीत कुमार महतो, थानाध्यक्ष सदर मनोज कुमार, थानाध्यक्ष के नगर मुकेश मिश्रा, थानाध्यक्ष कसबा अमित कुमार, अपर थानाध्यक्ष मरंगा जितेंद्र राणा, थानाध्यक्ष मरंगा पंकज आनंद, सिपाही रोहित कुमार, इंद्रजीत कुमार,रंजीत कुमार, सुनिल कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल किया गया।

गठित पुलिस टीम के द्वारा लगातार छापेमारी करते हुए ग्राम गोवासी से एक संदेही एवं हुलिए के अनुसार संभावित अभियुक्त के घर पर छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम में गौरव कुमार पिता-शोभाकांत यादव साकिन गोवासी वार्ड नंबर 10 थाना मरंगा जिला पूर्णिया को एक देसी कट्टा एवं एक गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वह और उनके कई दोस्त मिलकर शहर में घुमा फिरा करते थे तथा अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए रंगदारी एवं छोटा-मोटा मारपीट करते थे। और सभी लोगों के पास अपना अपना अवैध हथियार भी था।

दिनांक 4 जून 2023 को भी वह लोग रात्रि में मौज मस्ती करने एवं रंगदारी वसूल करने के लिए निकले हुए थे कि रात्रि करीब 10 बजे वो लोगों के द्वारा पंचमुखी मंदिर के पास गुजर रहे थे कि एक उजला रंग के कार से कुछ लोग उनका पीछा करने लगे। उन लोगों को रोकने का प्रयास किया।

तत्पश्चात वो लोग KFC के पास मोटरसाइकिल घुमा कर एक राउंड गोली कार पर फायर किया तथा एक राउंड हवाई फायर किया तथा पंचमुखी मंदिर की तरफ ही भाग निकले। इस प्रकार पुलिस के द्वारा गोलीकांड का सफल उदभेदन करते हुए, घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।





