समस्तीपुर में निजी अस्पताल में महिला की मौत पर बवाल, मृत मरीज के इलाज के नाम पर रुपये ऐंठने का आरोप

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी। मंगलवार दोपहर मरीज की मौत की सूचना पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा के कारण अफरातफरी मच गया। वही अस्पताल परिसर से डॉक्टर व कर्मी भी फरार हो गए। मृतक महिला कल्याणपुर थाना के गोपालपुर के इंद्रजीत कुमार की 20 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी बतायी गयी है। महिला की मौत पर परिजनों ने इलाज के नाम पर दो दिनों से रोगी को आईसीयू में रख इलाज के नाम पर पैसे उगाही का आरोप लगाया। साथ ही मृत होने के बाद भी आईसीयू में इलाज के नाम पर रुपये ऐंठने का आरोप लगा रहे थे। हंगामा की सूचना पर नगर पुलिस ने मामले को शांत कराया।

परिजनों की माने तो इलाज के दौरान उन लोगों को मरीज से  मिलने भी नहीं दिया जाता था। इसके बाद शक होने पर जब मरीज को देखने की जिद किया गया था तो महिला मर चुकी थी। परिजनों ने बताया कि पारिवारिक कलह से महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया की थी। उसके बाद 3 जून को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का भी आरोप लगा रहे थे। जिसके कारण मरीज की स्थिति बिगड़ती चली गई। अंततः 5 जून को उसकी मृत्यु हो गई। लेकिन भारी भरकम बिल बनाने के कारण परिजनों से मरीज की मृत्यु को छिपाया गया।

मरीज के घर से मंगलवार को लोग जुटकर आये फिर भी रोगी से मिलने नहीं दिया गया। इसी बीच चिकित्सक ने 98 हजार का बिल थमाकर पैसा जमा करने का कहा। शक होने पर हो- हंगामा पर उतारु परिजन नगर पुलिस को घटना की जानकारी दिया।

आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर कारवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। नगर पुलिस द्वारा कारवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। नगर इंस्पेक्टर विक्रम आचार्या ने बताया कि परिजनों को समझा कर शांत किया गया है। आवेदन देने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में भाकपा माले नेता सुरेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले की जांच कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *