सरायरंजन में बेखौफ बदमाशों ने दो लोगो को मारी गोली, विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया बवाल

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के वरुणा रसलपुर गांव में रविवार को दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने जमकर फायरिंग की। विरोध करने पर दो ग्रामीणों को भी गोली मार दी। घटना में दो ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया। जख्मी में गांव ही रुदल सहनी एवं गांगो सहनी शामिल हैं। इधर घटना के विरोध में ग्रामीणों ने दलसिंहसराय जाने वाली एसएच 88 एवं समस्तीपुर जानेवाली एनएच 322 को जाम कर पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ बदमाश एक गांव से किसी लड़की को अगवा कर ले जा रहा था। इसी कड़ी में वरुणा रसलपुर के पास लड़की बदमाशों की चंगुल से छूट कर भाग गई। यह देख आसपास के खड़े ग्रामीणों ने लड़की को बचाते हुए बदमाशों का विरोध किया। इसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। साथ ही वरुणा चौक पर खड़े रुदल सहनी एवं गांगो सहनी को गोली मार दी। जिसमें रुदल सहनी एवं गांगो सहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग किया गया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गयी। ग्रामीणों को जुटते देख बदमाश भी भाग गया। वही ग्रामीणों ने दोनों घायल को इलाज के लिए सरायरंजन सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।


इधर, इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी करते हुए एसएच 88 व एनएच 322 को जाम कर दिया। साथ ही पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए बदमाशों को अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

घटना की सूचना पर सरायरंजन थानाध्यक्ष रविकांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया।
लगभग 3 घंटे बाद थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगो की मदद से जाम समाप्त कराया। साथ ही बदमाशों की पहचान करते हुए गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि घटना घटित हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन पड़ने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *