समस्तीपुर में समारोह पूर्वक किया गया पोषण आहार वितरण केन्द्र का उद्घाटन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में पोषण आहार वितरण केन्द्र मुसापुर के शिवपूरी पुरानी गैस गोदाम के निकट बुधवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन डॉक्टर आर के तिवारी राजेंद्र कृषि विश्व विद्यालय पूसा, उप मेयर रामबालक पासवान, जिला कृषि पदाधिकारी विकाश कुमार, प्रबंध निदेशक पोषण आहार श्रीमती रेखा पटेल व आचार्य मोदिनी कांत झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम कि अध्यक्षता आरके पटेल निदेशक विपणन पोषण आहार ने किया। वहीं संचालन अविनाश कुमार उर्फ बादल कुमार के द्वारा किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समस्तीपुर उप मेयर राम बालक पासवान ने आज हमारा समाज मोटे अनाज से मुंह मोड़ चुका है।

जिसका परिणाम है कि आज लोग तरह तरह की बीमारियों से ग्राषित हो रहें हैं। जिसका अब एक हीं समाधान है मोटी अनाज का उपयोग। जिसमें कौनी, मरुआ, बाजरा, कुद्दू, ज्वार, कुटकी, सामा आदि मोटी अनाज सामिल है।

जिसे खाकर लोग अपनी सौ साल से भी अधिक जिंदा रहा करते थे। जिसको देखते हुए आज मोटे अनाज का वितरण केंद्र प्रो मोदिनी कांत के द्वारा खोला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *