यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार विधिक सेवा सदन, व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें समस्तीपुर न्यायमंडल के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश – सह – विशेष उत्पाद न्यायालय सं0-2 संजय कुमार, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम शैलेंद्र कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम ब्रजेश कुमार, पष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश समस्तीपुर कैलाश जोशी, आशुतोष पाण्डेय, नवम्, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, समस्तीपुर एवं संदीप कुमार मिश्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के साथ सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, अध्यक्ष एवं सचिव, जिला वकील संघ समस्तीपुर पैनल अधिवक्तागण न्यायालय कर्मीगण एवं पारा विधिक स्वयं सेवक, समस्तीपुर भी उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही उक्त विषय पर शपथ ग्रहण भी सभी के द्वारा लिया गया। इसके अलावा व्यवहार न्यायालय, समस्तीपुर के कार्यालय परिसर को भी व्यसन मुक्त रखने का संकल्प लिया गया।











