समस्तीपुर में आईटीआई के छात्र को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर, माँ ने कहा- केस उठाने की दी जा रही थी धमकी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खोकसा गांव में बाजार से घर लौट रहे आईटीआई के छात्र सौरभ कुमार को कुछ बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली छात्र सौरभ के कमर में लगी है। गोली लगने के हल्ला होने पर आसपास के जुटे लोगों ने सौरभ को जख्मी हालत में दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सौरभ खोकसा गांव के अरविंद कुमार महतो का पुत्र बताया गया है। जख्मी युवक की मां श्वेता सुमन ने बताया कि उनका पुत्र मंगलवार की शाम में बाजार से घर लौट रहा था इसी दौरान खोकसा पोखर के पास पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज पर जब आसपास के लोग जुटे तो सौरभ को उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। मां ने बताया पुराना केस उठाने के की धमकी मिल रही थी।


जख्मी युवक की मां श्वेता ने बताया कि गत 28 अप्रैल को गांव के ही कुछ लोगो ने उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था । उनके पति अरविंद महतो को भी जख्मी कर दिया था। इस मामले को लेकर दलसिंहसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी द्वारा इस केस को उठा लेने की बार-बार धमकी दी जा रही थी।

मां का आरोप है कि केस नहीं उठाने के कारण ही उनके पुत्र पर गोली चलाई गई है। दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली है। युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। अभी युवक का बयान नहीं आ पाया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *