पिता के नहीं मिलने पर घर में टीबी देख रहे मासूम की ही गोली मार कर दी हत्या, हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर से एक हृदय विदारक घटना सामने आयी है। जहां लेनदेन के विवाद में पिता के नहीं मिलने पर बदमाशों ने उसके मासूम पुत्र को ही गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। हालांकि शिवाजीनगर ओपी अध्यक्ष कमल राम ने त्वरित कारवाई करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से एक आरोपी को पिस्टल व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा फरार आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी में जुटी है। वहीं घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। उक्त घटना समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर ओपी क्षेत्र के कांकड़घाट गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर ओपी क्षेत्र के कांकड़घाट में सोमवार देर रात बदमाशों ने राजीव सहनी के 12 वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार की गोली मार हत्या कर दी। घटना के समय अनिकेत अपने घर पर टीबी देख रहा था।

बताया जाता है कि बदमाश घर में घुसते ही अनिकेत के पिता राजीव सहनी को खोज रहे थे। नहीं मिलने पर उसके पुत्र अनिकेत को ही गोली मार दी। गोली लगते ही मासूम ने मौके वारदात पर ही दम तोड़ दिया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि घटना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। सोमवार रात की घटना है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दरभंगा जिला के बिरौल थाना के बेक बलिया निवासी आशिष कुमार आचार्य को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से कांड में प्रयुक्त पिस्टल, एक खोखा एवं घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया गया है। जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी करने में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

डीएसपी ने कहा कि दूसरा आरोपी अरविंद सहनी मृतक अनिकेत का सगा चाचा है। उसके चाचा व पिता में पैसे के लेनदेन को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर उक्त घटना हुई है। दूसरे आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापेमारी की जा रही है।


इधर, बताया जाता है कि अनिकेत के पिता से अरविंद सहनी पचास हजार रुपए कर्ज लिया था। जबसे राशि लौटाने की बात हुई, तभी से दोनों में विवाद होने लगा। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी आशिष कुमार आचार्य के साथ घर पर गया और अनिकेत के पिता राजीव को खोजने लगा। नहीं मिलने पर अनिकेत को ही गोली मार दी। जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *