चाणक्य विद्यापति सोसाइटी द्वारा सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित, 51 आचार्यों ने 255 बरूआ का कराया उपनयन संस्कार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर स्थित बीएमपी छह स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चाणक्य विद्यापति सोसाइटी द्वारा सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार (उपनयन) आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पिछले नौ साल से किया जा रहा है। इस कड़ी में 22 मई को 255 बरुआ का यज्ञोपवीत कराया गया। 51 आचार्यों ने इन सभी बरुआ को यज्ञोपवीत संस्कार दिलाया।

सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने कहा कि पूरे विधि-विधान के साथ यज्ञोपवीत कराया गया। समाज के सहयोग से हर साल ऐसा आयोजन होता है। सांसद अजय निषाद ने कहा कि सोसायटी के सहयोग से सनातनी एकजुटता मजबूत हो रही है। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार, विधायक अमर पासवान ने इस पहल को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

पूर्व विधायक बेबी कुमारी, समाजिक कार्यकर्ता आशुतोष शाही, मुखिया नवीन ठाकुर, भाजपा नेता डॉ.अशोक शर्मा, देवांशु किशोर, मनीष कुमार, उद्योगपति राजेश पाण्डेय, लोजपा रामविलास पार्टी के जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही, डॉ राजीव रंजन झा आदि ने बरुआ को आशीर्वाद दिया। दुर्गा मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित नीरज झा व संगठन के प्रतिनिधियों ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *