यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
बगहा। बगहा वाल्मिकीनगर मुख्य सड़क के चमयनिया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार जा रहे बोलेरो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जाकर टकरा गया। बोलोरो में लगभग दर्जन भर लोग सवार थे, सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगो ने किसी तरह बोलेरो से बाहर निकाला। साथ ही लोकल पुलिस को सूचना दिया। घटना गुरुवार शाम की है। सभी जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वाल्मीकि नगर से घूमने के बाद बोलेरो से सभी लोग बगहा की ओर लौट रहे थे। बगहा लौटने के क्रम में बोलेरो का चालक संतुलन खो दिया और बोलेरो पेड़ टकरा कर पलट गया।


इस घटना में लौरिया की रहने वाली पायल सोनी (24), गोलू सोनी (20), भोलू सोनी(18), केशव सोनी (8), अरुण कुमार आदि लोग घायल हो गए हैं। सभी लोग एक शादी सामारोह में शामिल होने बगहा आए थे। शादी समारोह के बाद सभी वाल्मीकि नगर घूमने गए थे। लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है। जाता है कि घायलों में 6 लोगो की स्थिति गंभीर है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना वाल्मीकिनगर थाना को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा है। जहां सभी लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल दो लोगों को जीएमसीएच रेफर किया जा रहा है। जबकि अन्य लोगों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में चल रहा है।







