यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन द्वारा सोनपुर मंडल के न्यू बरौनी स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों का प्रायोगिक तौर पर छह माह के लिए दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इससे यात्रियों को सुविधा होगी।

उन्होंने बताया कि 21 मई 2023 से पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट- हटिया एक्सप्रेस 07.34 बजे न्यू बरौनी स्टेशन पहुंचेगी और 07.36 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह, दिनांक 21 मई 2023 से हटिया से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18626 हटिया- पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 18.50 बजे न्यू बरौनी स्टेशन पहुंचेगी तथा 18.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार 19 मई 2023 से सहरसा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12567 सहरसा- पटना राज्य रानी एक्सप्रेस 09.03 बजे न्यू बरौनी स्टेशन पहुंचेगी और 09.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह, दिनांक 19 मई 2023 से पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12568 पटना-सहरसा राज्य रानी एक्सप्रेस 14.35 बजे न्यू बरौनी स्टेशन पहुंचेगी तथा 14.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

न्यू बरौनी स्टेशन पर उपरोक्त ठहराव प्रदान किये जाने के कारण गाड़ी संख्या 12567 सहरसा- पटना राज्य रानी एक्सप्रेस का दिनकरग्राम सिमरिया स्टेशन पर 09.22 बजे के स्थान पर 09.27 बजे पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या 12568 पटना-सहरसा राज्य रानी एक्सप्रेस दिनकरग्राम सिमरिया स्टेशन 14.25 बजे के बजाए 14.20 बजे पहुंचेगी।






