यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए एक बदमाश को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं फरार बदमाश की पहचान के बाद गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि रात्री गश्ती दल को बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा बरहेता चौक से चकहैदर जाने वाली मुख्य सड़क पर लूट की योजना बनाने की सूचना मिली।

जिसके बाद कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की। लेकिन पुलिस वाहन को देखते ही दोनों बदमाश बाइक से भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला।


डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश कल्याणपुर थाना के छेटबखरी गांव का इकबाल अंसारी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं दाहिने पैकेट से दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं भागने वाले बदमाश की पहचान करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ एक तकनीकि साक्ष्य से पता चला कि मो. इकबाल कल्याणपुर के चकहैदर के शराब माफिया प्रभात चौधरी से जुड़े हुए हैं। यह लोग शराब के धंधेबाजों से रुपया वसूली कर प्रभात चौधरी तक पहुंचाता है। इसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

डीएसपी ने बताया कि छापेमारी दल में थानाध्यक्ष गौतम कुमार के अलावे एसआई प्रिया कुमारी, एएसआई रवि शंकर पांडेय, मुकेश कुमार व रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।






