कर्पूरीग्राम में शराब माफियाओं के लिए लाइनर का काम करने वाला दो युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

यहां क्लीक कर व्हाटसएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बड़े शराब माफिया के लिए शराब लोड वाहनों के लिए लाइनर का काम करना युवकों को काफी महंगा पड़ गया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने दो युवक को हथियार के साथ जहां गिरफ्तार किया, वहीं तीसरे की पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी गयी है। गिरफ्तार दोनों युवक कर्पूरीग्राम थाना के आधारपुर का ही है।


पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी विनय तिवारी ने कहा कि शराब माफिया के शराब लदे वाहन को पास कराने के लिए लाइनर का काम कर रहे युवकों के बारे में गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के सीमा को सील कर छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान कर्पूरीग्राम थाना के आधारपुर के सकिंदर कुमार एवं सोनु कुमार को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। एसपी ने बताया कि फरार बदमाश की पहचान कर ली गयी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *