भारतमाला पैकेज थ्री परियोजना का DM ने किया निरीक्षण, एनएचएआई को मौजावर विवरणी प्रस्तुत करने का निर्देश

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा भारतमाला पैकेज थ्री परियोजना का निरीक्षण किया गया। यह परियोजना समस्तीपुर जिले के ताजपुर अंचल के कोठिया मौजा से प्रारंभ होकर समस्तीपुर अंचल के गरुआरा मौजा तक आती है । इसके अलाइनमेंट में कुल 14 मौजा आते हैं । बताते चले कि इन मौजा में अधिग्रहित भूमि के 90% रैयतों का भुगतान किया जा चुका है।

कही – कही मुआवजा भुगतान बाकी है, जिसका जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश जिला भु-अर्जन पदाधिकारी को दिया गया। इस परियोजना के एलाइनमेंट में पड़ने वाले मौजो में क्या – क्या समस्याएं हैं, इसकी मौजावर विवरणी कल तक प्रस्तुत करने का निर्देश प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई को दिया गया।

इस परियोजना के कार्य में प्रगति लाने का निर्देश प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई एव निर्माण कराने वाली एजेंसी मेघा कंस्ट्रक्शन कंपनी को जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अगर इस परियोजना में एजेंसी को किसी तरह की कोई समस्या हो तो वे जिला भू-अर्जन पदाधिकारी या स्वयं उनसे मिलकर इसका समाधान कराएंगे ।


निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ताजपुर, अंचल अधिकारी ताजपुर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई एव मेघा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *