यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। वीमेस कालेज समस्तीपुर में बुधवार को अंग्रेजी एवं संगीत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष्य में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता सिन्हा ने जिसकी अध्यक्षता करते हुए कहा कि गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर एक सम्पूर्ण कलाकार के साथ साथ महिलाओं के उत्थान के प्रति उनकी एक सजग दृष्टि भी थी।

विशिष्ट अतिथि डा. प्रभात कुमार ने कहा कि कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के विचार प्रासंगिक रहे हैं और वे विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं देश भक्ति तथा राष्ट्रवाद और उनके विचार हमारे आंखें खोलती हैं। मुख्य अतिथि डा. शीउली भट्टाचार्य ने रविन्द्र नाथ टैगोर के चित्रों को प्रदर्शित कर उनके चित्रकारिता पर प्रकाश डाला।

संगीत विभाग के डा. पुष्कर कुमार झा ने रविन्द्र नाथ टैगोर के संगीत में योगदान पर प्रकाश डाला। डा. सालेहीन अहमद ने टैगोर जी को मां भारती के शिखर पुत्रों में से एक बताया। डा. कुमारी अन्नु ने रविन्द्र नाथ को एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि एक विचार बताया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में नेहा चंद्रण, दिव्या भारती, भव्या कुमारी ने रविन्द्र संगीत से शमा बांध दिया तथा परिणीती झा ने रविन्द्र नाथ टैगोर रचित गीत पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। डा. वन्दना के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

इस सेमिनार में डा. अरुण कुमार कर्ण, प्रो. पुनीता सिन्हा, सोनी सलोनी, डा. रीता चौहान, डा. मधुलिका मिश्रा, डा. नेहा जयसवाल, डा. प्रियंका लाल, डा. नीतिका सिंह, फरहत जवीं, डा. माधवी, डा. रिंकी, डा. ज्ञानवती,

डा. अरुण कुमार, डा. नवेश कुमार, डा. संगीता, डा. रेखा, डा. साधना, डा. स्मिता, डा. आभा, डा. ममता, डा. सरस्वती, डा. साधना सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं उपस्थित थे।






