ई-संजीवनी एप के माध्यम से ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श देने के मामले में मोहिउद्दीननगर पीएचसी अव्वल

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। ई-संजीवनी एप के माध्यम से ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श देने के मामले में समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर पीएचसी जिले में बाजी मारी है। मोहिउद्दीननगर पीएचसी में कार्यरत पीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार एक दिन में जहां 462 मरीजों को ऑनलाइन परामर्श देकर जिले में पहले स्थान पर रहे। वहीं राज्य के डॉक्टरों की सूची में उनकी रैकिंग 12वीं है।

हब यूजर वाइज रैकिंग में मात्र चार मरीज का परामर्श देने के कारण डॉ. कुमारी करिश्मा 863वां रैंक, सात मरीज को परामर्श देने वाली डॉ. सरिता रानी को 823 वां रैंक, 9 मरीजों को परामर्श देने वाले डॉ. रागहीब अंसारी को 804वां रैंक, 11 मरीज को परामर्श देने वाले डॉ. राकेश कुमार झा को 790वां रैंक, 13 मरीज को परामर्श देने वाली डॉ. आकांक्षा चौहान 771 वें स्थान पर रही।

राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा तीन मई को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में ओवरऑल में समस्तीपुर जिला 17वें स्थान पर है। वहीं स्पोक्स पर्सन के मामले में सीएचसीओ मौसमी कुमारी 122 मरीजों को परामर्श देकर चौथे स्थान पर रही, जबकि डॉ. वीणा भारती 105 मरीजों को परामर्श देकर राज्य में छठा स्थान पाया।

बता दें कि प्रत्येक महीने के प्रथम एवं तृतीय बुधवार को ई संजीवनी के माध्यम से मरीजों को पराशर्म देने का टारगेट दिया जाता है। जिसके बाद राज्य स्वास्थ्य समिति हब यूजर व स्पोक्स यूजर की रैकिंग मरीजों के परामर्श के आधार पर जारी करती है। ई-संजीवनी लोगों के लिए फायदेमंद है।

छह डॉक्टरों ने देखें सौ से डेढ़ सौ जिले में एक दिन में 29 चिकित्सकों द्वारा ई संजीवनी पोर्टल पर मरीजों को ऑन लाइन परामर्श दिया गया। इसमें डॉ. अमित कुमार को छोड़कर जिले के मात्र छह डॉक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने एक दिन में सौ का आंकड़ा पार किया। इसमें 164 मरीजों के साथ डॉ. कुमार 113वें स्थान पर रहे।

इसी प्रकार 150 मरीजों के साथ डॉ. राकेश राय 147वां स्थान, 146 मरीजों के साथ डॉ. शशांक वर्धन 149वां स्थान, 129 मरीजों के साथ डॉ. धीरज कुमार 186वां स्थान, 113 मरीजों के साथ डॉ. स्मृति किरण 214वां स्थान तथा 110 मरीजों के साथ डॉ. आलोक रंजन 223वां स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *