समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और एक की हालत नाजुक

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग पर दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से  जख्मी हो गया, जिसमे दो की मौत हो गयी। जबकि एक युवक की गंभीर हालत में डीएमसीएच में इलाज चल रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ के पास शुक्रवार की रात दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हुई। जिसमें दो युवक की मौत हो गई। एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वही दूसरे युवक की मौत दरभंगा में इलाज के क्रम में होने की सूचना है।

इस हादसे में एक अन्य जख्मी युवक इलाज में चल रहा है। वह कल्याणपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है। समस्तीपुर में जिस युवक की मौत हुई वह करपुरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव का रहने वाला था। मृतक युवक की पहचान गणेशी पासवान के 23 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं दूसरे युवक की मौत दरभंगा में इलाज के क्रम में हुई उस युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

दरभंगा में जिस युवक की मौत होने की सूचना है, उसका पोस्टमार्टम दरभंगा में ही करवाया जाना है। वैसे बताया जाता है कि उक्त युवक कल्यानपुर क्षेत्र का ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *