समस्तीपुर मंडल कारा में बिगड़ी बंदी की तबीयत, कैदी वार्ड में किया गया शिफ्ट, हालत नाजुक

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल कारा में छह महीने से बंद विचाराधीन बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आननफानन में जेल प्रशासन ने बंदी को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद बंदी को कैदी वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया।

बंदी की पहचान कल्याणपुर बलॉक के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत के विनोद ठाकुर के पुत्र प्रियम कुमार उर्फ चमन कुमार बताया गया है। परिजनों ने बताया कि पिछले छह महीने से आर्म्स एक्ट के मामले में चमन मंडल कारा में बंद है।

इसके विरुद्ध कल्याणपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। परिजन का कहना है कि समस्तीपुर सदर अस्पताल में समुचित रूप से इलाज नहीं हो रहा है। रेफर करने की गुहार लगाई गई।

लेकिन मरीज को रेफर करने के बजाय कैदी वार्ड में शिफ्ट कर पुलिस चले गए। परिजनों ने कहा की बंदी की तबीयत बहुत ही खराब है  वह बार-बार सर पटक रहा है एवं बेचैनी महसूस कर रहा है। लेकिन उसे समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। इधर बंदी के साथ आए पुलिसकर्मियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *