यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
मोतिहारी। मोतिहारी डीएम ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अचानक अनुमंडलीय अस्पताल चकिया पहुंच गए। अचानक डीएम के अस्पताल पहुचते ही कर्मियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने अस्पताल का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य केंद्र, एक्सरे कक्ष, दंत विभाग वाहय कक्ष, महिला वाहय रोगी कक्ष अल्ट्रासाउंड, एनसीडी क्लिनिक, एईएस व जेई वार्ड, कालाजार वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, एनआरसी सहित अन्य वार्डो का लिया जायजा।

अनुमंडल के सभी वार्डो का मुआयना करते हुए डीएम ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। इसमे किसी भी तरह की लापरवाही नही होगी। लापरवाह कर्मियों पर कारवाई करने की चेतावनी दी गयी।

डीएम ने निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की साफ सफाई को बेहतर करने का निर्देश दिया। साथ ही अच्छी देख रेख करने का आदेश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों तथा मरीजों के परिजन से कर्मचारियों द्वारा दिये जा रहे उपचार की भी जानकारी ली गयी।

निरीक्षण के बाद डीएम ने एएनएम प्रशिक्षण स्कूल, अनुमंडलीय अस्पताल कैम्पस चकिया में जिलास्तरीय, अनुमंडल स्तरीय प्रखंड स्तरीय अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

समीक्षा के दौरान अस्पताल चकिया अनुमंडल के सभी प्रखंड में अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी चकिया, सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे






