यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल में अप्रैल 2023 में कुल 11 रेलकर्मी दिनांक 30 अप्रैल को रेल सेवा से सेवानिवृत हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल की अध्यक्षता में एक मई को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय मंथन सभागार में किया गया।

रेलवे बोर्ड के Go Green Initiative के अन्तर्गत पेपरलेस कार्य को बढ़ावा देने के उद्देष्य से सभी कर्मचारियों को HRMS MODULE के माध्यम से सेवानिवृत किये जाने का निर्णय लिया गया था। इन निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए दिनांक 30 अप्रैल को समस्तीपुर मंडल से सेवानिवृत हो चुके सभी 11 कर्मियों के समापक भुगतान के सभी मामले HRMS MODULE के माध्यम से निष्पादित किये गये हैं।

इस मंडल के सभी कर्मचारियों को पेंषन भुगतान हेतु ई-पीपीओ जारी किया जा चुका है, जिसकी प्रति भी उन्हें उपलब्ध करा दी गई है। ई-पीपीओ जारी होने से अब सेवानिवृत रेलकर्मियों को पेंशन का भुगतान सेवानिवृति के अगले माह से ही प्रारम्भ हो जायेगा।

साथ ही, सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मियों को उनके सेवा पुस्तिका की छायाप्रति भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि भविष्य में सेवा संबंधी विवादों के निस्तारण पारदर्शिता बनी रहे।

समापक भुगतान की राषि लेखा विभाग के द्वारा नेफ्ट व RTGS के माध्यम से सीधे सेवानिवृत कर्मियों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत हो रहे सभी 11 रेलकर्मियां के लंबी रेल सेवा से जुड़े उनके अनुभवों को भी रेल मंत्रालय द्वारा संचालित अनुभव पोर्टल पर अपलोड किया गया है।

यह समापक भुगतान समारोह का नेतृत्व डीआरएम आलोक अग्रवाल ने किया। इस इसका संचालन सीनियर डीपीओ राजी रंजन के द्वारा किया गया। इसके अलावा इस समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक टू मनीष शर्मा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर समाडि आदित्य उज्ज्वल, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर राहुल देव,

मंडल परिचालन प्रबंधक कोचिंग संगीता मीणा, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक टू राम शंकर सिंह, कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि मनोज कुमार, आशीष कुमार सहाय, अर्जुन कुमार, रेलवे पेन्शनर के जोनल तथा मंडलीय अध्यक्ष एसएन. सिंह, सहित सेवानिवृत हो रहे समस्त कर्मी एवं उनके कई आश्रित भी समारोह में उपस्थित थे।

इस सेवानिवृति शीर्ष पर सामान्य समापक भुगतान के रूप में कुल 3.22 करोड़ की राशि संबंधित बैंक के माघ्यम से भुगतान की गई है। अन्त में, इस समापक भुगतान समारोह का समापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजीव रंजन के धन्यवाद ज्ञापन से संपन्न हुआ।






