समस्तीपुर में आम के पेड़ से लटका मिला युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के इलमासनगर स्थित एक बगीचा में अहले सुबह एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान मनवारा वार्ड संख्या 8 निवासी भुट्टु पासवान का 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र पासवान के रूप में हुई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक आज अहले सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए बागीचा की ओर जा रहे थे तभी एक आम के पेड़ से एक व्यक्ति का लाश लटका हुआ पाया जो सादा गमछा से बंधा हुआ था। जैसे ही लाश मिलने की सूचना आम हुई की यह बात आग की तरह चारो ओर फैल गई और देखते ही देखते आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी खानपुर थाना को दी गयी। जानकारी मिलते ही खानपुर की पुलिस मौके पर कुचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

इधर, घटना के के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से समस्तीपुर बहेरी मुख्य पथ पर यातायात प्रभावित हो गया। साथ ही जाम के कारण दर्जनों वाहनों की लंबी कतार लग गई।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए शव को पहचानने की आशंका जताई है। पुलिस सबको जब कर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। साथ ही परिजनों के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *