यही क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल थाना के एएलटीएफ प्रभारी के निर्देशन में आरपीएफ के पदाधिकारी एवं कर्मी एवं एलटीएफ टीम के पुलिस कर्मी विशेष शराब चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे-स्टेशन हायाघाट के प्लेटफार्म संख्या 01 पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों में विभूतिपुर के सुजीत कुमार के पास से ब्लू रंग के पिट्ठू बैग में रखा 8 बोतल विदेशी शराब एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल, 8620 रुपया नगद, कल्याणपुर के संदीप कुमार के पास से हरे रंग के पिट्ठू बैग में 8 बोतल विदेशी शराब, एक मोबाइल व 150 रुपया तथा

वारिसनगर थाना क्षेत्र के नवल किशोर राय के पास से एक नीले रंग का पिट्ठू बैग में रखा 2 बोतल विदेशी शराब, एक मोबाइल व 2310 रुपया नगद बरामद किया गया।

इस अभियान मे इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा, सब इंस्पेक्टर राजीव रत्न प्रताप सिंह, एएसआई, एसके तिवारी, हेड कॉन्स्टेबल डीके श्रीवास्तव, हर्ष कुमार और पिंटु कुमार, संगीत कुमार राजु इत्यादि शामिल थे।

वही दूसरी ओर एएलटीएफ प्रभारी के निर्देशन विशेष शराब चेकिंग अभियान के दौरान खुदीराम बोस पूसा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 पर पश्चिम अंतिम छोर से लावारिस हालत में रखा एक काला रंग के पिट्ठु में रखा 14 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संदर्भ में रेल थाना समस्तीपुर में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

वही नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने कहा कि विदेशी शराब के साथ दो लोगो को काशीपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।







