समस्तीपुर रेल मंडल के सीतामढ़ी से आनंद विहार के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में आनंद विहार से सीतामढ़ी के लिए एक जोड़ी समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04070 व 040689 आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस को लखनऊ,  गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल के रास्ते चलाने का निर्णय लिया गया है।

ट्रेन संख्या 04070 आनंद विहार सीतामढ़ी आरक्षित एक्सप्रेस 20 मई से एक जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को आनंद विहार से 00.30 बजे खुलकर उसी दिन 21.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी सं. 04069 सीतामढ़ी-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस 21 मई दो जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को सीतामढ़ी से 00.15 बजे खुलकर उसी दिन 23.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

यह फेस्टिवल समर स्पेशल अप एवं डाउन दिशा में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज एवं रक्सौल स्टेशनों पर रूकेगी।

इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 10 कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *