यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

सीपीआरओ ने बताया कि इसी क्रम में आनंद विहार से जयनगर के लिए एक जोड़ी समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है।

उन्होंने कहा कि ट्रेन संख्या 04060 व 04059 आनंद विहार- जयनगर- आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस को डीडीयू, पटना, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा के रास्ते चलायी जाएगी।

ट्रेन संख्या 04060 आनंद विहार जयनगर स्पेशल एक्सप्रेस 28 अप्रैल 2023 से 12 मई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को आनंद विहार से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 08.00 बजे पटना रूकते हुए 15.15 बजे जयनगर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04059 जयनगर आनंद विहार स्पेशल 29 अप्रैल 2023 से 13 मई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को जयनगर से 17.00 बजे खुलकर 23.20 बजे पटना रूकते हुए अगले दिन 19.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

यह फेस्टिवल समर स्पेशल अप एवं डाउन दिशा में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी स्टेशनों पर रूकेगी।

इस स्पेशल में द्वितीय-सह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 13 एवं साधारण श्रेणी के 05 कोच होंगे।






