यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत भटूरा पंचायत के पुरंदाही गांव में प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सेवानिर्मित बईओ संस्थापक सदस्य समता पार्टी में स्वर्गीय रामबहादूर बाबू का बोया बीज आज फलीभूत हो रहा है।

उन्होंने शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक किया था और नव निर्माण की बात कही, उसे हमारी सरकार राज्य में लागू किया है। जिससे हमारा राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मंत्री ने शिवाजीनगर में स्वर्गीय रामबहादुर मंडल की प्रतिमा के अनावरण भी किया।

मंत्री ने कहा कि बिहार में अब बेटियां भी पढ़ने लगी है।सरकार शिक्षा के प्रति संवेदनशील है और बच्चों के उतरोतर विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज विहार का चौतरफा विकास हो रहा है। हम जो कर रहे हैं उसे बाद में दूसरी सरकार अपना रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर दुर्गेश राय ने की, जबकि संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह ने किया।
मौके पर स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना, पूर्व मंत्री सह विधायक डॉक्टर अशोक कुमार राम, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, प्रखंड प्रमुख डॉक्टर गोविंद कुमार, पूर्व जिला पार्षद शिवशंकर मंडल, मुखिया रामचंद्र सिंह,

रामनारायण सिंह, ठाकुर राजीव कुमार सिंह, अनस रिजवान, थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, ओपी अध्यक्ष कमल राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण, गौरी कुमारी, अंचलाधिकारी प्रिया आर्यानी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी

रजनीश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजन्म सिंह, बीआरपी बालमुकुंद सिंह, नंदकुमार सिंह, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, मुखिया सरिता कुमारी, वीरेंद्र प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह आदि थे।







