यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) समस्तीपुर की जिला स्तरीय बैठक शहर के सागर होटल, समस्तीपुर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश व संचालन जिला महासचिव रामनाथ कुमार ने किया।

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल के माननीय प्रदेश अध्यक्ष पूरण कुमार व प्रदेश महासचिव जयंत कुमार सिंह के द्वारा समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर आभार प्रकट किया है।

प्रखंड व जिला में कार्यरत सभी शिक्षकों में खुशी की लहर है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने कहा कि मुझे जो दायित्व दिया गया है।

उसे हम पूरी ईमानदारी से शिक्षक हित में कार्य करने के लिए तत्पर रहेंगे। हम-सब अपनी अधिकार पाने के लिए बिहार अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 के विरोध में एवं नियोजित शिक्षकों को नियमावली में राज्य कर्मी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में प्रदेश कमिटी के निर्णयानुसार 28 अप्रैल 2023, शुक्रवार के 11.15 बजे दिन से बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन काली पट्टी बांध कर करेंगे।

जिसमें अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को भाग लेने की अपील की। जिला महासचिव रामनाथ कुमार ने जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश को प्रदेश सचिव चुने जाने पर जिला व प्रखंड कमिटी की ओर से उन्हें फूल, माला पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दी।

तत्पश्चात सभी प्रखंड के उपस्थित प्रतिनिधियों के अलावा राज्य प्रतिनिधि जयराम शर्मा और स्नातक (कला) प्रशिक्षित शिक्षक यशवंत कुमार द्वारा प्रदेश सचिव कुमार रजनीश को फूल, माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

साथ ही किसी भी संगठन द्वारा बिहार अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 के विरोध में अगर कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और उस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है तो उसमें सहृदय भाग लेने का निर्णय लिया गया।

मौके पर जिला कोषाध्यक्ष मो अब्बास, उपाध्यक्ष राम बालक राय, मोरवा सचिव राजेश्वर पासवान, कोषाध्यक्ष शंभू सहनी, समस्तीपुर सदर अध्यक्ष उमेश चौधरी, बिथान अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, मनोरंजन प्रसाद यादव, कल्याणपुर सचिव विनोद कुमार राय, उजियारपुर संयुक्त सचिव संतोष कुमार राय, रोसड़ा सचिव मदन पासवान, मो मुस्तकीम,

दिलीप कुमार, वारिसनगर अध्यक्ष विक्रम चौधरी, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार, क्रांति कुमार आजाद, राजू गुप्ता, मो तुफैल, दलसिंहसराय अध्यक्ष पवन कुमार, शिवाजीनगर से श्याम पासवान, दिवाकर कुमार, हसनपुर से जितेंद्र कुमार, यशवंत कुमार, रेणु कुमारी ज्योति, जयराम शर्मा आदि ने संबोधित किया।





