यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। चक्रधरपुर मंडल के बामड़ा और धारूआडीही स्टेशनों के मध्य 03 लेवल क्रासिंग पर एलएचएस के लॉचिंग हेतु 26 अप्रैल 2023 को 10.00 बजे से 18.00 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस कारण ब्लॉक के दिन ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार परिवर्तन किया गया है।


उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को सम्बलपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18311 सम्बलपुर- बनारस एक्सप्रेस सम्बलपुर से 02.45 घंटे पुनर्निधारित (विलंब) समय से खुलेगी।

25 अप्रैल को राजेन्द्रनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13288 राजेन्द्रनगर- दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का आंशिक समापन राउरकेला में किया जायेगा तथा यहीं से यह राउरकेला और राजेन्द्रनगर के बीच पैसेंजर स्पेशल के रूप में परिचालित की जायेगी।

26 अप्रैल को दुर्ग से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग- राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस का आंशिक समापन बिलासपुर में किया जायेगा तथा यहीं से यह बिलासपुर और दुर्ग के बीच पैसेंजर स्पेशल के रूप में परिचालित की जायेगी।








