रफ्तार का कहर: बारात जा रहे कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत दो की हालत नाजुक

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसके कारण जहां दो युवकों की मौत हो गई है, वही दो युवक जख्मी हालत में विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाजरत है। यह घटना रविवार की देर रात समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना के उदा हाट के पास की है। जहां बरात जा रहे कार एक्सीडेंट हो गया।

इस घटना में कार सवार दो लोगों की हुई मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेझाडीह वार्ड 8 के रहने वाले दोरिक सहनी के पुत्र रामकांत सहनी एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबाधा वार्ड 37 के शत्रुघ्न ठाकुर के पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार चार युवक जितवारपुर से फतेहपुर बारात के लिए गए थे। फतेहपुर से वापस आने के बाद वे सभी लोग सरायरंजन में एक अन्य बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदा हाट के पास रविवार की रात लगभग एक बजे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो युवक की मौत हो गई।

दुर्घटना के कारण के बारे में लोगों का बताना है कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दिया। जिसके कारण कार संतुलित होकर पेड़ से जा टकराया। घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस ने दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह मृतक के परिजनों के अलावा उनकी शुभचिंतकों के भीड़ सदर अस्पताल में उमड़ पड़ी।

घटना की सूचना पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, समस्तीपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर राम बालक पासवान, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, भाजपा नेता कृष्ण बालक, सुनील कुमार आदि लोग  सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *