राजद की बैठक में भीम राव अंबेडकर पर हुई परिचर्चा आयोजित

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर राजद प्रखंड अध्यक्षों की बैठक राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में भारत रत्न बी.आर.आंबेडकर की परिचर्चा तथा अनुमंडल स्तर पर भाग लेने वाले संयोजक, सह संयोजक तथा पदाधिकारियों की सूची पर विचार-विमर्श हुआ।

 

राजद जिलाध्यक्ष ने इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा -निर्देश प्रखंड अध्यक्षों को दिया। राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने कहा कि राजव्यापी कार्यक्रम के तहत 26 अप्रैल से 02 मई तक बिहार के सभी अनुमंडलों में शिविर लगा कर आम्बेडकर परिचर्चा आयोजित किये जाएंगे।

जिसके तहत 29 अप्रैल को समस्तीपुर जिला के समस्तीपुर अनुमंडल , 30 अप्रैल को दलसिहसरायअनुमंडल, 01 मई को पटोरी अनुमंडल तथा 02 मई को रोसड़ा अनुमंडल में “आम्बेडकर परिचर्चा ” आयोजित किये जाएंगे।

मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला राजद महासचिव ललन यादव, राजद अनुo जाति जन जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव,

जिला राजद नेता मदन राय, राम कलेवर ठाकुर, जितेन्द्र कुमार राय, नागमणि, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामस्वार्थ राय, संतोष कुमार यादव, रामबाबू राय, कर्पूरी ठाकुर,

नवीन कुमार, लक्ष्मी कुमार निराला, गरीब मांझी, पवन कुमार राय, श्रवण यादव, रविन्द्र कुमार सहनी, मो याहया उर्फ बरसाती, कार्यालय सचिव रोशन यादव, रंजीत कुमार रम्भू, राधारमण सिंह, दिलीप यादव, सुशील यादव, बच्चू  झा, अशर्फी यादव आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *