सांसद रामानाथ ठाकुर ने कहा गौरवपूर्ण इतिहास से प्रेरणा लेकर महापुरुषो के पदचिन्हो पर चलने का करें प्रयास

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर।  समस्तीपुर शहर के तिरहुत एकेडमी में महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंहजी की जयंती समारोह सह  विजयोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके और वीर कुंवर सिंहजी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, सहायक योजना पदाधिकारी रामप्रवेश सिंह, प्रोफेसर विजय गुप्ता, कमिटी के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चंदेल तथा पूर्व प्राचार्य राम लगन सिंह ने संयुक्तरूप से किया।

समारोह की अध्यक्षता जितेन्द्र सिंह चंदेल एवं संचालन प्रोफेसर जितेन्द्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर ने की। राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक व प्रथम सिपाही विद्रोह के प्रणेता ऐतिहासिक महापुरुष बाबू वीर कुंवर सिंहजी ने 80 वर्ष के उम्र मे भारत से अंग्रेजो को भगाने के लिए अपना जीवन दावँ पर लगाकर ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेकर लड़ने का काम किया।

उन्होंने कहा की हम सभी भारतीयों को अपने गौरवपूर्ण इतिहास से प्रेरणा लेते हुए बाबू वीर कुंवर सिंहजी के पदचिन्हो पर चलने का प्रयास करना चाहिए। सहायक योजना पदाधिकारी राम प्रवेश सिंह ने कहा की बाबू वीर कुंवर सिंहजी ने अपने जीवन का क्षण-2 तथा शरीर का कण-2 गरीबो के कल्याण तथा देश को अंग्रेजो से आजाद कराने के लिए किया।

उन्होंने कहा की एक महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में बाबू वीर कुंवर सिंहजी सदैव याद किये जाते रहेंगे। उनका सम्पूर्ण जीवन प्रेरणादायक व अनुकरणीय है । अतिथियों का स्वागत कमिटी के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चंदेल तथा महासचिव विजय सिंह ने माला, पाग, चादर, मोमेंटो प्रदान कर किया।

कार्यक्रम में बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया और बच्चो के बीच भाषण-प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्रा क्रमशः प्रियंका कुमारी, जया कुमारी, तृप्ति सिंह, शाम्भवी, सिमरन, अंशु प्रिया, तबला वादक राहुल पाठक तथा हारमोनियम वादक रौशन कुमार को सांसद रामनाथ ठाकुर तथा प्रोफ़ेसर विजय गुप्ता ने सम्मानित किया।

मौके पर उप मेयर रामबालक पासवान, सहायक योजना पदाधिकारी राम प्रवेश सिंह, पूर्व प्राचार्य राम लगन सिंह, पूर्व प्राचार्य भुवनेश्वर राम, पुलिस पदाधिकारी प्रताप कुमार सिंह,

ऋचा सिंह,  नवीन सिंह, समाजसेवी अभय सिंह, पूर्व जिला पार्षद जगन्नाथ कुंवर, पूर्व प्राचार्य अर्जुन सिंह, कमिटी के महासचिव विजय सिंह, पूर्व उप प्रमुख राजेश्वर महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम विनोद पासवान, पूर्व नगर पार्षद कौशल प्रसाद सिंह, मणि प्रसाद सिंह , डा सूरज दास,

लालबाबू महतो, राम सकल सिंह, पूर्व मुखिया रामबली महतो, अधिवक्ता शत्रुध्न साह, अधिवक्ता मो शाहिद हुसैन, प्रोफेसर मेघनाथ सिंह , रविन्द्र सिंह , डा कुंदन सिंह , रंजीत कुमार रम्भू , छोटू मंडल, राधा रमन सिंह, दीपक मंडल,  मो ￰वसीम अख्तर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *