यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन रफ्तार के कहर की चपेट में आने से लोगों की मौत हो रही है। इस कड़ी में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर पांड़ डैनी चौक पर तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने साइकिल सवार युवक को कूचल दिया। जिसके कारण युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।

मृतक की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के बनघरा निवासी जटा शंकर पंडित के 21 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार पंडित के रुप मे हुई है। घटना के बाद एनएच 28 पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। वहीं पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को दलसिंहसराय अनुमंडलहीय अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि रंजीत कुमार प्रतिदिन की भांति रविवार की सुबह भी अपने घर से साईकल से दलसिंहसराय के एक कोचिंग में पढ़ाने जा रहा था। इसी बीच एनएच 28 के पांड़ डैनी चौक के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप ने ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची दलसिंहसराय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर, पिकअप चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर थाना ले आयी है, वहीं पिकअप के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की खोज की जा रही है।

इधर, युवक की मौत की सूचना परिजनों को दी गयी। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए काफी संख्या में परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। युवक के शव को देखते ही परिजनों के चित्कार से सदर अस्पताल दहल उठा। सांत्वना दे रहे परिजनों के आंख से भी आंसू थमने का नहीं ले रहा था।








