यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा सिकंदराबाद से रक्सौल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 07007 व 07008 सिकंदराबाद -रक्सौल- सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन को सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलायी जाएगी।

गाड़ी संख्या 07007 सिकंदराबाद- रक्सौल स्पेशल ट्रेन 23 व 30 अप्रैल एवं 07 मई (रविवार) को सिकंदराबाद से 10.30 बजे खुलकर सोमवार को 23.45 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए मंगलवार को 06.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 07008 रक्सौल- सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल, 02 व 09 मई (मंगलवार) को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर बुधवार को 01.15 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए गुरूवार को 14.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।


इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे।







