यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए रेलवे द्वारा तिरूपति से दानापुर के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 07419 व 07420 तिरूपति- दानापुर- तिरूपति स्पेशल ट्रेन का परिचालन पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज छिवकी, जबलपुर के रास्ते की जाएगी।

उन्होंने ने बताया कि गाड़ी संख्या 07420 दानापुर तिरूपति स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल, 01 मई एवं 08 मई (सोमवार) को दानापुर से 14.00 बजे खुलकर बुधवार को 07.45 बजे तिरूपति पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 07419 तिरूपति- दानापुर स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल एवं 06 मई (शनिवार) को तिरूपति से 07.15 बजे खुलकर रविवार को 23.15 बजे दानापुर पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 03, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 11 एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे।








