मोतिहारी में मुख्य पार्षद के घर पर चली गोली, सनसनी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मोतिहारी। मोतिहारी के सुगौली नगर पंचायत की मुख्य पार्षद नासरीन अली के निवास स्थान पर अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग की घटना से दहशत का माहौल हो गया। घटना में कोई हताहत की सूचना नही है। मुख्य पार्षद भी बाल बाल बच गयी। वही क्षेत्र में इस घटना के बाद सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मामले की जांच में जुट गयी है। घटना बुधवार देर रात की बतायी गयी है।

मुख्य पार्षद के पति अली हसन के अनुसार बुधवार की रात घर का मुख्य द्वार बंद था। अचानक फायरिंग की आवाज हुई। गेट के बाहर से ही गेस्ट हाउस से बाहर फिल्ड में बैठी मुख्य पार्षद नासरीन अली को निशाने पर लेते हुए बदमाशों ने दो फायर किया गया। लेकिन संयोग रहा कि अपराधियों का निशाना विफल रहा। जिसके कारण बड़ी घटना टल गयी।

फायरिंग करने के बाद लोग निकल गए, इसके बाद फायरिंग करने वाला अपराधी बाइक से फरार हो गया। इधर, फायरिंग की घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। फायरिंग की आवाज पर जबतक लोग बाहर निकले तबतक अपराधी फायरिंग कर फरार हो गया।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच की। इसी दौरान घटना स्थल से दो खोखा भी बरामद किया गया। दारोगा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि दो खोखा बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर, घटना के बाद मुख्य पार्षद के घर के सदस्यों के बीच दहशत हो गया है। घटना के कारण का फिलहाल पता नही चला है। वही पुलिस भी घटना के कारण व फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *