यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर अंचल भाकपा शाखा मोरदिवा की बैठक शाखा मंत्री अजय कुमार सिंह के दरवाजे पर राम नारायण राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में अंचल मंत्री रामउतार ठाकुर, सहायक अंचल मंत्री महेंद्र राय, जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, ने वर्तमान केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ राष्ट्रव्यापी चल रहे पदयात्रा को सफल कर 8 से 9 जून को हजारों की संख्या में जिला अधिकारी के समक्ष होनेवाले जन सत्याग्रह एवं जेल भरो अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गयी।

आगामी चुनाव में मोदी सरकार को हटाकर देश की संविधान की रक्षा करने का आहूवाहन किया। बैठक पश्चात दर्जनों कार्यकर्ता मोरदीवा में भाजपा हटाओ संविधान बचाओ नारे के साथ पदयात्रा कर लोगों का जन जागरण किया। यात्रा में सीताराम गिरी, प्रेमनाथ राय, रहा है बालेश्वर सादा, कुशेश्वर दास, आदि लोग मौजूद थे।



ज़







