समस्तीपुर में किसानों के खेतों में लहलहाते परवल के फसल को काटकर किया क्षतिग्रस्त

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर ब्लॉक के रमणी पंचायत के भादोघाट गांव में किसान की खेत मे लहलहा रहे परवल के फसल को किसी अज्ञात असमाजिक तत्वों ने काटकर बर्वाद कर दिया। खेत की हालत देख किसान का रोरो कर बुरा हाल है। पीड़ित महिला किसान भादोघाट की रिंकू देवी है।

जो पति की मौत के बाद खुद खेतीबाड़ी कर जीवन यापन कर रही है। उसके 8 कट्ठा खेत मे लगे परवल के हरे फसल को काट दिया गया। मामला का उजागर तब हुआ जब उक्त महिला किसान सुबह अपने खेत परवल देखें पहुंची।

जहां अपने खेत में परवल के सभी पेड़ कटा हुआ पाया। यह देख किसान महिला हताहत होकर खेत मे ही बेहोश हो गयी।यह चर्चा होते हीं खबर आग की तरह अन्य ग्रामीण किसानों के बीच फैल गया। ग्रामीणों ने बताया की हाल ही मे पति की मृत्यु हो गई थी और वे विधवा हो गई।

जो अपनी जीविकोपार्जन के लिए ठीका पर खेत लेकर सब्जी उगाने का कार्य कर रही थी। लेकिन किसी उपद्रवी लोगों ने करीब आठ कट्ठा फलता फूलता परवल को जड़ से ही काट दिया है।

जिससे किसान महिला रिंकू देवी का रो रो कर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि महाजन से ब्याज पर पैसा उठा कर खेती की थी  लेकिन अब वो खेती भी नहीं रहा। लगभग एक लाख से अधिक के कर्ज में महिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *