समस्तीपुर मंडल में रेल हादसा से बचाने के लिए ट्रैक मेन को दिया गया डीआरएम अवार्ड

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के जनकपुर एवं मोहम्मदपुर स्टेशन के बीच रेल हादसा को रोकने में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए ट्रैक मैन को डीआरएम अवार्ड दिया गया। रेल मंडल के जनकपुर रेलवे सेक्शन में कार्यरत ट्रैक मैन राम लोचन साहू को बुधवार को डीआरएम अवार्ड व एक हजार रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने ट्रैक मैन को अवार्ड देते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठ होकर ड्यूटी करने की अपील की। मौके पर सीनियर डीएसओ प्रवीण कुमार, सीनियर डीईएन वन वीके गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

बताया गया है कि 17 अप्रैल को ट्रैक मैन राम लोचन साहू की ड्यूटी पेट्रोल मैन के रुप में लगी थी। इसी दौरान कमतौल स्टेशन एवं मोहम्मदपुर स्टेशन के बीच 53/12 किलोमीटर के बीच रेलवे ट्रैक टेढामेढ़ा (मिस एलाग्नमेंट) हो गया।

यह देख ट्रैक मैन राम लोचन साहू ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित पर्यवेक्षकों को दी। साथ ही रेलवे पटरियों की मरम्मत करते हुए परिचालन बहाल कराया गया। कर्मी की तत्परता से संरक्षा जागरुकता एवं दुर्घटना बचाव के लिए सराहनीय कार्य के लिए एक हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।

विशेषज्ञ से मिली जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी व तेज धूप में रेल की पटरी में फैलाव हो जाता है। ऐसी स्थिति में रेलवे परिचालन होने पर हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *