11माह पूर्व हुई थी शादी ससुराल में फंदे से झूलती मिली लाश,वालो ने विवाहिता को मार डाला, हत्या की आशंका

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थानें के अंगार वार्ड 6 मोहल्ला में सोमवार की देर शाम घर में ही फंदे से झूलते विवाहिता की लाश मिली। लाश मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। मृतिका की शादी 11 माह पूर्व हुई थी। घटना का कारण का खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि लड़की के मायके वालों ने हत्या कर लाश को टांगने की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई।

मृतका गांव के राजू पासवान की पत्नी 22 वर्षीय कंचन देवी 22 बतायी गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस शव को जब्त कर सदर अस्पताल भेजा है। वैसे घटना को लेकर आत्म हत्या की चर्चा भी की जा रही  है।


घटना के संबंध में बताया गया है कि कंचन की शादी गत वर्ष मई महीने में अंगारघाट कें राजू पासवान के साथ हुई थी। कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक रहा लेकिन उसके बाद से ही कंचन की परेशानी बढ गई। कंचन के भाई उजियारपुर थाने के रामचंद्रपुर अंधैल गांव निवासी चंदन कुमार ने बताया कि शाम में उन्हें सूचना मिली की उनकी बहन की हत्या कर दी गई है।

सूचना पर जब वे लोग बहन के घर पहुंचे तो उसके ससुराल के कोई लोग नहीं थी। शव को नीचे उतार दिया गया है। उन्होंनें आशंका जताई है कि कंचन की हत्या कर शव को टांग दिया गया था। ताकी मामला आत्म हत्या का लगे। बाद में उनके परिवार के अन्य लोग भी पहुंचे जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल लाया है। हालांकि उधर गांव में चर्चा है कि कंचन ने परिवारिक कलह के कारण तंग आकर फंदे से लटकर जान दी है।

अंगाघाट थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्य ने कहा कि मामले की जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या है अथवा आत्म हत्या यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।

पुलिस दोनों बिंदुओं पर मामले की जांच में जुट गई है  परिजन के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *