सरकार की नीतियों के विरुद्ध आंदोलन के लिए कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय जिला सम्मेलन रविवार को शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ। शोभा यात्रा में ठेका प्रथा, एनपीएस व कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध जमकर नारे लगाये गये।

शोभायात्रा के बाद खुले सत्र का मंजूल दास ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार श्रमिक एवं कर्मचारी विरोधी कार्य में जुटी है। इसका खुलकर विरोध करना होगा। इसके लिए महासंघ के सभी कर्मचारी कमर कस लें और आंदोलन के लिए तैयार हो जाएं।

उन्होंने कहा कि ठेका, संविदा, आउटसोर्सिंग, एनपीएस नहीं चलेगा। इसके लिए सभी कर्मियों को आंदोलन के लिए एकजुट होना होगा। विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने वर्तमान राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों के शिक्षक सह कर्मचारी विरोधी नीतियों पर आपत्ति जताते हुए सुधार करने की मांग की।

साथ ही विधानसभा में आवाज बुलंद करने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह एवं स्वागत भाषण लक्ष्मीकांत झा ने किया। वहीं प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन सुवेश कुमार सिंह ने किया।

इस दौरान जिलामंत्री राम कुमार झा के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। मौके पर अरुण कुमार सिंह, नीलम कुमारी, वीरेंद्र चौधरी, राज किशोर राय, रघुनाथ राय, श्याम सुंदर, फुलकुमार झा, इसा खां आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *