यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के जितवारपूर फीडर के 33 केवी फीडर का सम्पोषण कार्य के लिए 16 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति सुबह 09 बजे से 12 बजे दोपहर तक बाधित रहेगी। इस बीच विद्युत शक्ति उपकेंद्र जितवारपूर की विद्युत आपूर्ति 1 घंटे बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में जितवारपूर, बहादुरपूर, गोला रोड, माड़वारी बाजार, स्टेशन रोड, रामबाबू चौक आदि क्षेत्र प्रमुख हैं।

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि विद्युत शक्ति उपकेन्द्र ई हाउस से निकलने वाले 11 केवी ईमरजेंसी फीडर का भी सम्पोषण कार्य सुबह 8 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा।


इस कारण ऑफिसर कॉलोनी, समाहरणालय, जिलाधिकारी आवास, पटेल चौक से कोर्ट परिसर के आसपास की बिजली उक्त अवधि में बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस कार्य समाप्त होने के साथ ही बिजली आपूर्ति भी शुरू कर दी जाएगी। उपभोक्ता अपनी जरूरत के हिसाब से पानी का स्टॉक जरूर कर लें।







