यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनता दल की बैठक राज विवाह भवन में जिला संयोजक अनंत कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संजय मेहता ने कहा की अनामी 28, 29 एवं 30 अप्रैल को राजगीर में होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में इस जिले के साथी को भी भाग लेना है। इस जिले के प्रखंड के साथी को भी उस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना है।

साथ ही उन्होने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अपने कार्यकर्त्ता को विभिन्न मुद्दो पर प्रशिक्षण देगें। समाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर विशेषज्ञों के द्वारा लोगो को प्रशिक्षित किया जायेगा।


साथ ही आज के राजनीति में सोशल मीडिया की क्या भूमिका होगी, इस पर भी प्रशिक्षण होगा और जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी की भूमिका एवं बिहार की राजनीति में किस धारा के साथ आगे की राजनीति करनी है।

लोहिया, कर्पूरी, जगदेव प्रसाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। इस बैठक को संबोधित करने वाले में विनोद चौधरी निषाद, आदित्य कुमार ठाकुर, ब्रजनंदन महतो, लालबाबू महतो, राम दयालू महतो,

राम करण चौधरी, रंजीत कुमार, अभिलाष कुमार उर्फ मित्तू, इन्द्रजीत कुमार साह, बैजनाथ कुशवाहा, मनोज ठाकुर, देवनारायण सिंह, देवव्रत कुशवाहा, अरूण महतो, राम सकल महतो, उपेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदीप कुमार, सीताराम महतो, धनेश्वर महतो, दिलीप राज कुशवाहा, राम विनोद सिंह,

दिलीप कुमार चौधरी, अकलू राम, रघुवंश प्रसाद, धनेश्वर महतो, केदार सिंह, अरविंद कुशवाहा, मनोज कुमार, गुरूदेव साह, मदन कुमार, नरेश राम, रामेश्वर सिंह, अभय सिंह, विजय गुप्ता, हरे कृष्ण राय, सुधासू कुमार राय, नवीन कुमार सिंह, ब्रजकिशोर शर्मा, अवधेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, सुजीत कुमार इत्यादी लोग उपस्थित थे।





