समस्तीपुर में आपसी विवाद को लेकर बुजुर्ग पर फेंका तेजाब, रेफर

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर तेजाब फेंक दिया गया। जिसके कारण बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया। इस दौरान पास में सोए दो बच्चों पर भी इसका छींटा पड़ने से बच्चा भी जख्मी हो गया।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजखंंड गांव में शुक्रवार की देर रात की है। जहां पड़ोसी ने बुजुर्ग बिंदेश्वर पाल पर तेजाब फेंक दिया। घटना उस समय हुई जब बिंदेश्वर पॉल अपने पोते के साथ दरवाजा पर सोया हुआ था।

तेजाब फेंकने से हुई जलन के बाद पीड़ित जोर जोर से चिल्लाने लगा। जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे तत्काल रात में ही डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की सूचना के बाद मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही परिजनों के आवेदन का इंतजार भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *