समस्तीपुर में सदर अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में ही प्रसूता ने तोड़ दिया दम

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर करने के बाद सदर अस्पताल आने के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर प्रखंड के पटैलिया वार्ड नंबर 10 निवासी नरेश सदा की पत्नी रूबा देवी बताई गई है।

आशा कार्यकर्ता ने बताया कि रुबा देवी को प्रसव के लिए विभूतिपुर पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की सुबह उसने एक लड़के को जन्म दिया।

जन्म के बाद अचानक प्रसूता की तबियत खराब हो गई और प्रसूता को चमकी व बेचैनी की शिकायत के साथ ही ब्लड प्रेशर काफी नीचे चला गया।

जिसके कारण डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल आने पर डॉक्टर ने जांच कर प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन के द्वारा शव वाहन से प्रसूता के लाश को उसके घर भेज दिया गया।बच्चा ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *