यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर/खानपुर। खानपुर प्रखंड के प्लस टू हाईस्कूल हांसोपुर में भी बाबा साहेब की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के द्वारा बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्र्यापण किया गया। इस दौरान मैट्रिक की परीक्षा में राज्य में पांचवा स्थान लाने वाले छात्र चंदन कुमार को विद्यालय परिवार के द्वारा सम्मानित किया गया।

चंदन ने इस बार बोर्ड की परीक्षा में 481 अंक लाकर विद्यालय, प्रखंड एवं जिला का नाम रौशन किया। मौके पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव राम दयाल चौधरी, विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य राम नरेश राय द्वारा छात्र को सम्मानित किया गया।


मौके पर बिहार माध्यम शिक्षक संघ के अध्यक्ष सर्वेश्वर ठाकुर द्वारा अंडर 19 कबड्डी के लिए प्रमाण पत्र भी दिया गया। मौके पर एचएम संतोष कुमार चौधरी, दिलीप ठाकुर, अनुमंडल सचिव धीरज कुमार,


राम पुकार राय, अनिल चौधरी, अमित कुमार, ठाकुर अराधना कुमारी, मो. रियाज अहमद, सरबरी खातून, घनश्याम कुमार पांडेय, राम सुंदर मुखिया, डॉ. संजय कुमार आदि थे।






