समस्तीपुर में समाजसेवियों को मुखिया संघ के द्वारा किया गया सम्मानित

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के हकीमाबाद स्थित शोले निवास में स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार शोले द्वारा समाज रत्न सम्मान समारोह आयोजित कर दर्जनों समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में मुखिया सुनील कुमार शोले ने कहा कि समाज के अनुरूप आचरण करने वाला व्यक्ति ही समाज रत्न सम्मान का वास्तविक हकदार होता है। हमें ऐसे लोगों का मान- सम्मान करना चाहिए। जिन्होंने सामाजिक मर्यादाओं के अनुरूप कार्य किए हैं।


उन्होंने बताया कि समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर उत्साह व समर्पण भाव से समाजसेवा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा के साथ-साथ युवाओं को रोजगार, कमजोर वर्ग का विकास, बाल शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगातार आवाज उठाई है। इससे पहले भी राकेश ठाकुर को समाजसेवा के क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।


मौके पर समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर ने कहा इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है तथा दूसरे लोगों को भी समाज के अनुरूप आयोजन करने की प्रेरणा मिलती है।

मौके पर समाजसेवी रंजीत कुमार रम्भू, केशव कुमार सोनू, प्रमोद कुमार पप्पू, वीरेन्द्र राय, मनोज कुमार राय, मो. शयुम, रामचन्द्र राय, शंकर राय मो. गुफरान, पिन्टू यादव, रौशन यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *