यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल में फरवरी महीने में उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत समस्तीपुर सीटीआई विनोद कुमार दास, समाडिक जेई अजीत कुमार, टेक्नीशियन राम यतन बैठा तथा विद्युत विभाग के नरकटियागंज के टेक्नीशियन फैयाज आलम को मैन ऑफ द मंथ के रुप में चयन किया गया। इन कर्मियों को डीआरएम आलोक अग्रवाल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विदित हो कि प्रतिमाह मंडल में कार्यरत कर्मचारियों के बीच से वैसे कर्मचारियों का चयन किया जाता है, जिन्होनें अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त अपने विशेष प्रयासों से रेलहित में सुरक्षा, संरक्षा, समयपालन, रेल राजस्व अर्जन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य संपादित करते हैं। उन्हें मैन आफ द मंथ के रूप में चुना जाता है तथा उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें प्रशिस्त पत्र तथा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है।


इसी कड़ी में फरवरी 2023 में उपरोक्त तीनों कर्मचारियों का चयन किया गया। मंडल कार्यालय में सोमवार को डीआरएम आलोक अग्रवाल ने उपरोक्त कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।

डीआरएम ने कर्मचारियों को बधाई दी तथा हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर एडीआरएम वन जेके सिंह, सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद के अलावे अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।






