होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने मनायी हैनिमैन की 268 वी जयंती

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। शहर के मोहनपुर रोड में होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले डॉ. हैनिमैन की 268वीं जयंती सोमवार को मनायी गयी। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने की। समारोह का उद्घाटन डॉ. एके गुप्ता द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मंच संचालन डॉ सुनील कुमार भारती ने किया।

डॉ. बिनोद कुमार सिंह ने होमाई ने चिकित्सकों को समारोह की विशेषता पर प्रकाश डाला। चिकित्सकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बिहार राज्य सरकार द्वारा होमियोपैथिक औषधि 100 एमएल और 450 एमएल की मात्रा पर रोक लगा दी है, जो अनुचित है। शराबबंदी से इसका कोई संबंध नहीं है। आमलोगों को कम मात्रा में दवा नहीं मिलने से आर्थिक नुकसान होता है। सरकार की नीति से लोगों को आर्थिक नुकसान होता है।


सरकारी अस्पतालों में होमियोपैथिक चिकित्सकों द्वारा एलोपैथिक दवाएं वितरित कराये जा रहे हैं। इससे होमियोपैथिक दावा के लाभ का उद्देश्य पूरा नहीं होता है। इसलिए हम चिकित्सक एवं डॉ अरुण कुमार गुप्ता ने होमाई के माध्यम से सरकार को इससे अवगत कराना चाहते हैं कि आयुर्वेदिक, एलोपैथिक, यूनानी दवा अल्कोहल से ही तैयार होता है, तो फिर होमियोपैथिक दवाओं की मात्रा पर प्रतिबंध क्यों?

हमारे क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि विधायक एवं सांसद का भी कर्त्तव्य बनता है कि इन समस्याओं को सरकार से अवगत कराए। डॉ हैनिमैन होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रवर्त्तक हैं।

इस समारोह में डॉ. एमके श्रीवास्तव, डॉ. राम उजागर राय, डॉ. अभय कुमार जोशी, डॉ. आरके दिवाकर, डॉ. सीमा, डॉ. मीरा एवं अन्य होमियोपैथिक चिकित्सक भाग लिया। समारोह में डॉ. राम उदगार यादव, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, डॉ. रामचंद्र साह, डॉ. वेद शंकराचार्य साहू, डॉ. विक्रम कुमार को पाग, चादर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रमोद गिरि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *