छात्र-छात्राओं का दीक्षांत सह सम्मान समारोह आयोजित

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर ब्लॉक के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सूरतपुर के प्रांगण में प्रधानाध्यापिका रेनू कुमारी की अध्यक्षता में वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं का दीक्षांत सह सम्मान समारोह मनाया गया। जिसमें बच्चों को मेडल, कप, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र इत्यादि वितरित किया गया।

मंच संचालन शिक्षक संजय कुमार दिवाकर ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि शिक्षा विकास परिषद् के सचिव अशोक मेहता, प्रखंड उप प्रमुख राजेश कुमार सिंह, जिला पार्षद अजहर आलम, वरीय नेता लालबाबू महतो, हरेराम महतो, शिक्षा समिति अध्यक्ष उषा देवी,संजय कुमार, सुधा कुमारी, नीरज पंकज, श्वेता रानी, मंजू कुमारी, पप्पू कुमार मोहम्मद सद्दाम उपस्थित थे।


लालबाबू महतो ने बच्चों की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, उनके आगे की शिक्षा, जीवन में अनुशासन पे विशेष प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *