कर्मचारी महासंघ के जिला सम्मेलन को लेकर बनी रणनीति, बायोमेट्रिक को लेकर होगा आंदोलन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा समस्तीपुर की बैठक सोमवार को दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में महासंघ कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री राम कुमार झा ने विस्तार से 14वां जिला सम्मलेन की तैयारी को लेकर चर्चा की। जिला मंत्री ने कहा कि दिनांक 16 से 17 अप्रैल 2023 को 14 वां जिला सम्मलेन की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। जिला मंत्री ने कहा कि कुल 17 संघ महासंघ से संबद्ध है, जिनके प्रतिनिधि एवं पर्यवेक्षक का चयन अविलंब की जाय। सम्मलेन में कुल 500 साथी भाग लेंगे। खुले सत्र का उद्घाटन साथी मंजुल कुमार दास, पूर्व सहायक जिला मंत्री अखिल भारतीय राज्य सरकारी महासंघ सह पूर्व महामंत्री बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ करेंगे।


प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन सुवेश सिंह, महामंत्री बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार होंगे। सम्मलेन में ठेका संविदा एवं पुराणी पेंशन को लेकर आन्दोलन का प्रस्ताव लिया जायेगा।

बैठक में क्षेत्रीय कर्मचारी जैसे पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी, लेखापाल, कृषि विभाग के कर्मों जैसे सभी पंचायत स्तरीय कर्मचारियों को प्रखंडों में बायोमॅट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के फैसले की आलोचना की गई। पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मी कान्त झा ने कहा कि यह तुगलकी आदेश है कि पंचायत स्तर पर पदस्थापित कर्मी 20-25 किलो मीटर चलकर दो पालियों में प्रखण्ड में उपस्थिति दर्ज करें।


श्री झा ने कहा कि जिला पदाधिकारी महोदय से वार्ता के दौरान उन्होंने भी ये स्वीकार किया कि पंचायत सरकार भवन में बायोमॅट्रिक लगाई जाएगी। वही से कर्मी उपस्थिति दर्ज करेंगे। सरकार के पत्र का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। जिले के एक भी पदाधिकारी सरकार के आदेश के बावजूद उपस्थिति नहीं बनाते है। वैसे पदाधिकारी किस आदेश से अपना वेतन ले रहे है।


सम्मलेन में इस आदेश के खिलाफ प्रस्ताव लेकर आन्दोलन का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में साथी चैत नारायण यादव, संजीव कुमार ठाकुर, राजीव रंजन, राम नरेश दास, बिन्दु कुमारी सिंह, अमलेश कुमारी, लड्डू दास, विनोद मिश्र, दिनेश झा, प्रभात कुमार, नरेन्द्र कुमार,

शैलेन्द्र कुमार उत्कर्ष, सुनील सिंह, पंकज कुमार, रंजना कुमारी, रेखा कुमारी, अमित कुमार, विकाश कुमार, दिनेश झा, कृष्ण कुमार राय, राम सेवक महतो, आदि साथियों ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *