अंबेडकर जयंती पर भाकपा चलाएगी राजनीतिक अभियान

क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला परिषद की विस्तारित बैठक बंगाली टोला स्थित भाकपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद सईद अंसारी ने किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल से 15 मई तक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत राजनीतिक अभियान चलाएगी अभियान भाजपा हटाओ देश बचाओ नारे के तहत आयोजित होगा इस दौरान गांव गांव पदयात्रा निकाली जाएगी।


भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी की सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई जिसे 2024 में केंद्र से हटाने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अभियान की शुरुआत कर दी हैं।

पूरे जिला में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा सरकार की नीतियों का भंडाफोड़ किया जाएगा 8 और 9 जून को जिला मुख्यालय पर जन सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा सत्याग्रह की तैयारी को लेकर 16 मई से 7 जून तक जिला स्तर पर प्रचार जत्था निकाले जाएंगे।


बैठक के पर्यवेक्षक राज सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो ने कहा कि देश में लोकतंत्र के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिन्ह लग गया है हमारे गणतंत्र के मूल्य धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को रौंदा जा रहा है सरकारी संपत्तियों को कौड़ी के भाव में पूंजी पतियों को सौंपी जा रही है मोदी सरकार की गरीब मजदूर किसान विरोधी तथा कारपोरेट पक्षी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रूप रेखा तैयार करने के लिए व्यापक स्तर पर 25 अप्रैल तक को संग्रह कर जिले में अभियान तेज करने को कहा।

मौके पर गजेंद्र चौधरी, प्रयाग चंद मुखिया, अनिल प्रसाद, शंकर राय, नंदकिशोर पासवान, प्रेमनाथ मिश्रा, उपेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार विनय, निरंजन कुमार, अनिल महतो ,सुधीर कुमार, अर्जुन कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *