यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर के एलआईसी का सीएलआईए शाखा मोहनपुर ने वित्तीय वर्ष का लक्ष्य हासिल किया है। इसको लेकर मोहनपुर सीएलआईए शाखा द्वारा वित्तिय वर्ष 2022-23 का लक्ष्य प्राप्त करने पर शाखा प्रबंधक को सम्मानित किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक जटाशंकर चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार उक्त वित्तिय वर्ष में शाखा के द्वारा 8105 पॉलिसी एवं छह करोड़ 32 लाख का सिंगल प्रिमियम की राशि जमा की गयी। मौके पर सीएलआई सुशील कुमार, भरत कुमार राय, जितेंद्र कुमार, परमानंद प्रसाद, वासुकी कुमार सिंह, अरबिंद प्रसाद सिंह, आदि थे। शाखा प्रबंधक ने कहा कि एलआईसी के प्रति एक बार फिर लोगों ने विश्वास जताया है। बीमा धारकों की मदद से समस्तीपुर शाखा ने एक बार फिर अपना लक्ष्य पूरा करते हुए बेगूसराय डिवीजन में बेहतर कार्य प्रदर्शन किया है।










